Uncategorized

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना गांव चलो अभियान के तहत लीलर पहुंचे पूर्व सभापति

आम जनता तक पारदर्शिता से शासन के कार्यों का लाभ दिलाना भाजपा का है पवित्र उद्देश्य -:राजेंद्र शर्मा


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश तथा प्रदेश व्यापी अह्वान एवं गंगरेल मंडल के अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में चलाए जा रहे गांव चलो घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा नदी तटीय ग्राम लीलर पहुंच कर पार्टी के ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए गांव में प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मान करते हुए बताया कि देश की बहु संख्या आबादी गांव में बसती है और यहां के निवासियों के जीवन स्तर को उठाने हेतु ग्राम सड़क योजना से लेकर आवास रोजगार से संबंधित कार्यों को केंद्र बिंदु बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विष्णु देव साय की सरकार ने जो कार्य किए हैं वही इस अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है उक्त अभियान में शामिल जनों मे नगर निगम के प्रभारी अध्यक्ष पिंटू यादव, पार्षद कुलेश सोनी ग्राम दर्री के उपसरपंच निरंजन साहू,सरपंच हेमंत नेताम ,धर्मराज सिन्हा भाजपा युवामोर्चा महामंत्री गंगरेल, दीपक सिन्हा उपसरपंच, बुद्धेश्वर कंवर ,चैनू राम सोरी ,एसकुमार मंडावी, सुनीती रजक, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!