Uncategorized

महिला कांग्रेस की सहभागिता से चुनाव में मिलेगी जीत – तारिणी नीलम चंद्राकर

कुरूद में आयोजित हुई महिला कांग्रेस की बैठक

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा की सक्रियता बढ़ चुकी है। कुरूद विधानसभा में महिला कांग्रेस लोकसभा प्रभारी ज्योति मोहन ढेपे मुंबई ने महिला कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ताओं की बैठक में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि महिलाओं के सहयोग और ताकत से पार्टी को मजबूती मिलेगी। विधानसभा प्रभारी डॉ करुणा कुर्रे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष घामेश्वरी साहू ,ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरी तारक ,कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि कुरूद विधानसभा में लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है महिला कांग्रेस की संगठन के सहभागिता के बिना विधानसभा चुनाव जितना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!