Uncategorized

माता सीता व श्री राम के गुणों को अपनाकर जीवन में अनुशासन लाया जा सकता हैं- ओंकार साहू

धमतरी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लीलर, जंवरगांव एवं मथुराडीह में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में संगीतमय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रस्तुत संगीत में झांकी प्रतियोगिता में हमारे आराध्य देव- देवताओं की लीलाएं, मनमोहक कथाओं को झांकियों को नृत्य व संगीत के माध्यम से प्रदर्शित किये गए।

विधायक ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं माता जानकी की पूजा अर्चना की। उन्होने कहा रामायण बताती है कि कुछ गुणों को अपनाकर और कुछ खास बातों का ध्यान में रखकर मर्यादा एवं अनुशासन वाला जीवन व्यतीत किया जा सकता हैं इससे बुराई पर अच्छाई की जीत होती है उन्होंने कहा श्रीराम शांत स्वभाव के थे। उनमें हर इंसान के लिए दया का भाव था। उन्होंने प्रेम और दया के साथ एक पुत्र, पति, भाई और एक राजा की जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभाया।

उन्होंने कहा श्रीराम का ये स्वभाव आपसी प्रेम और सम्मान जैसे मानवीय गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इन गुणों को अपनाकर हम खुशहाल और संतुष्ट जीवन जी सकते हैं। इसी की मदद से हम समाज की बुराइयों पर जीत हासिल कर सकते हैं। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों को एक श्रीफल व साल भेटकर सादर विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!