Uncategorized

प्रभारी मंत्री व विधायक की उपस्थिति में ग्राम सिहाद में मरार पटेल समाज बगौद राज मुख्यालय का उद्घाटन


धमतरी। भखारा तहसील के ग्राम सिहाद में आयोजित मरार पटेल समाज बगौद राज मुख्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह में धमतरी विधायक ओंकार साहू बतौर अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मरार पटेल समाज द्वारा आदर्श विवाह, वृक्षारोपण तथा उद्यानिकी शिविर का आयोजन किया गया, जो समाज की प्रगतिशील सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मरार समाज एक संगठित और परिश्रमी समाज है, जो सब्जी उत्पादन में अग्रणी स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि जब दो भाइयों में आपसी तालमेल अच्छा होता है तो परिवार मजबूत बनता है और मजबूत परिवार से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। इस अवसर पर उन्होंने मरार पटेल समाज छात्रावास निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा भी की। विधायक ओंकार साहू ने मरार पटेल समाज बगौद राज मुख्यालय के उद्घाटन पर समाज को बधाई देते हुए कहा कि मरार पटेल समाज मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन करने वाला मेहनतकश समाज है, जो प्रदेश की खाद्य आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के मरार समाज की जो भी मांगें होंगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मरार पटेल समाज के प्रदेश संरक्षक राजेन्द्र नायक पटेल ने कहा कि समाज के विकास के लिए लोगों का राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाना आवश्यक है। उन्होंने प्रभारी मंत्री एवं विधायक ओंकार साहू से सब्जी मार्केट का नाम मां शाकम्भरी के नाम पर रखने की मांग भी रखी। मौके प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल , संरक्षक राजेन्द्र नायक , राज अध्यक्ष सियाराम पटेल , महीला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रानी पटेल , जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल , सुनील पटेल , लिलार सिंह पटेल , ललित पटेल ,रामेश्वर पटेल , रानी पटेल, जितेन्द्र पटेल , धनेश्वर पटेल , ज्योति हरख जैन, सरिता छत्रपाल बैस, नोहर सिंह पटेल, तुकाराम पटेल, वासुदेव पटेल, अर्जुन पटेल आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!