Uncategorized

नवीन आंगनबाड़ी भवन का कलेक्टर ने किया शुभारंभ अधिकारियों ने बच्चों को बांटे खिलौने और चॉकलेट

धमतरी 23 मई 2025/ फरसिंयां ग्राम पंचायत में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव भी मौजूद थे। अधिकारियों ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। कलेक्टर और एसपी ने बच्चों से गिनती, पहाड़े पूछे, जिसका जवाब बच्चों ने बखूबी दिया। अधिकारियों ने खुश होकर बच्चों को खिलौने और चॉकलेट भी बांटे। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से भवन निर्माण की लागत, बच्चों को मिलने वाली भोजन की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह भवन 11.69 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी के बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, बच्चों की कुपोषण स्तर को जांचने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!