Uncategorized

अयोध्या, मथुरा एवं काशी तीर्थ यात्रा हेतु श्रद्धालुओं को दी गई भावभीनी विदाई

विधायक प्रतिनिधि हरख जै ने दी शुभकामनायें

भखारा। भठेली भखारा से अयोध्या, मथुरा एवं काशी तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे श्रद्धालुओं को नगर पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।यात्रा को शुभकामनायें देकर जय श्री राम,हर हर महादेव, जय श्री कृष्ण के नारों के साथ रवाना किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अयोध्या, मथुरा एवं काशी जैसे पवित्र तीर्थस्थलों का दर्शन जीवन को पावन और धन्य बना देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह यात्रा सभी के लिए आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनेगी।श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी यात्राएं समाज को धर्म और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती हैं।सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय एवं सफल हो, यही शुभकामना देकर यात्रियों को हरख जैन, विष्णु साहू,चक्र सुदर्शन चंदेल ने हेमंत ढीढी, रामेश्वर साहू सहित पचास यात्रियों को विदाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!