Uncategorized

रामलीला मंचन के साथ भखारा मे मनाया गया दशहरा पर्व

विजयादशमी पर्व यह संदेश देता है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है-ज्योति हरख जैन

भखारा-अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ विजयादशमी का पर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। नगर के रामलीला मैदान में रावण वध की लीला का मंचन किया गया।रिमझिम बारिश के बीच मंचन के उपरांत जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, वैसे ही रावण के विशालकाय पुतलों को अग्नि के हवाले किया गया। पुतले दहन के साथ ही आकाश रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।नगर पंचायत द्वारा पूरे मैदान में सुंदर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई की विशेष तैयारी की गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा हेतु पर्याप्त बल की तैनाती की गई। भठेली के बस्ती पंचायत का सभी ने हरख जैन एवं दिनेश साहू के नेतृत्व में स्वागत किया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, युवा और बच्चे उपस्थित रहे। विशेषकर बच्चों ने आतिशबाजी और झांकियों का भरपूर आनंद लिया। स्थानीय पुरानी टीम के पुराने नये कलाकारों द्वारा सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।बारिश के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त करना पड़ा लेकिन पूरी व्यवस्था, रामलीला की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।विशेष प्रयास से भुवन निर्मलकर की टीम ने पुतला बनाया।जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विजयादशमी के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सदियों से हमें यह संदेश देता आ रहा है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है तथा असत्य और अधर्म का अंत निश्चित है।नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित पूर्व अध्यक्ष गणों, बस्ती पंचायत अध्यक्ष गणों, मीडिया के प्रतिनिधि गण उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने इस पर्व को समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता का प्रतीक बताते हुए लोगों से समाज में बुराइयों को समाप्त कर अच्छाई को अपनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!