Uncategorized

अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

थाना सिहावा द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब कोचियों के खिलाफ अभियान चलाकर ग्राम सिरसिदा के तिरनाथ ध्रुव पिता स्व. मंगलराम ध्रुव 50 वर्ष सिरसिदा के द्वारा हाथ भट्टी के निर्मित देशी कच्ची महुआ शराब को बिक्री करने के लिये अपने घर के पीछे बाड़ी मे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे कुल 20 लीटर कीमती करीबन 2000 रूपये को छुपा कर रखा था।जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर तस्दीक किया गया जो एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे कुल 20 लीटर महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा उनि.उमाकान्त तिवारी, प्रआर शिवशंकर ठाकुर, आरक्षक रितेश कश्यप, राकेश बंजारे, टिकेश्वर साहू महिला आर रीता मण्डावी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!