Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन आयोग अध्यक्ष लोकेश कावड़िया से की सौजन्य भेंट

धमतरी।नगर निगम धमतरी में महापौर रामू रोहरा ने छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन आयोग के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों ने शहर में नि:शक्तजनों के कल्याण, सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की।भेंट के दौरान निगम पार्षद एवं भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। महापौर श्री रोहरा ने श्री कावड़िया का निगम आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि निगम प्रशासन नि:शक्तजनों के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!