Uncategorized

युवा संसद केवल चर्चा और बहस का मंच ही नहीं, बल्कि समाज और देश की समस्याओं के समाधान का माध्यम भी है-ज्योति जैन

स्कूली बच्चों के युवा संसद में नगर पंचायत भखारा के जनप्रतिनिधि हुए शामिल

भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद हितेंद्र साहू,छबिलाल निर्मलकर, भूपेश्वरी चंदेल, चक्र सुदर्शन आदि जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों ने संसदीय परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया तथा लोकतंत्र की कार्यप्रणाली का परिचय दिया।अध्यक्ष ज्योति जैन ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि संसद केवल चर्चा और बहस का मंच ही नहीं, बल्कि समाज और देश की समस्याओं के समाधान का माध्यम भी है।

कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से संसदीय प्रक्रिया को रोचक बनाया। अध्यक्ष ने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी जागरूक रहने की प्रेरणा दी।अध्यक्ष ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाकर नगर और देश का नाम रोशन करें। युवा संसद का प्ले करने बगोद स्कूल जा रहे टीम को शुभकामनाएं दी।
हरख जैन ने कहा कि “युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए आपको बचपन से ही जिम्मेदारी और अनुशासन सीखना चाहिए।लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब आप सब जागरूक नागरिक बनेंगे और समाज की भलाई के लिए आगे आएंगे।पढ़ाई के साथ-साथ आपको संवाद, नेतृत्व और सेवा भावना भी अपनानी चाहिए।
उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने कहा कि हर अवसर को सीखने का माध्यम समझें, क्योंकि छोटी-छोटी बातें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।”
“आप सभी में असीम प्रतिभा है, बस मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें।”

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य राजकुमार गंजीर ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधि का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!