Uncategorized

लचर सफाई व्यवस्था का खामियाजा भोग रही है जनता-: प्राची सोनी

धमतरी। बारिश के पानी से विमल टॉकीज होते हुए शिव चौक मार्ग मे हमेशा जलमग्न हो जाने की स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे वहां पर रहने वाले आसपास के लोगों, राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है पानी के कारण व्यवसाय भी पूरा ढप हो जाता है लेकिन शुरुआती बारिश में ही आगे की नालियां जाम होने के कारण तथा नाली के ऊपर से बना देने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर पानी का अवरोध बने नालियों के कचरे के कारण अब घंटों बरसाती पानी सड़क पर जाम रहता है जिसकी शिकायत वार्ड वासियों तथा व्यापारियों द्वारा मोटर स्टैंड वार्ड की पार्षद श्रीमती प्राची सोनी को दिए जाने पर वे स्वयं कल सुबह बरसते बारिश में नगर निगम पहुंच कर वहां से सफाई विभाग की जेसीबी ले जाते हुए नाली के ऊपर के स्लैप को तोड़कर मलबो को निकालते हुए पानी बहाल बहाली की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। श्रीमती सोनी ने आगे कहा है कि निगम यदि विशेष सफाई अभियान शहर के अंदर के वाहनों की नालियों को साफ कर चलाता तो आज पानी निकासी की सुगम व्यवस्था जल्दी से हो जाती घंटो सड़क पर पानी भरे नहीं रहते।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!