Uncategorized

श्रमिक दिवस पर पार्षद सुमन मेश्राम ने मजदूरों का किया सम्मान

डाकबंगला वार्ड में निर्माण मजदूरों को गमछा-श्रीफल भेंटकर कहा — 'देश की नींव हैं श्रमिक'

धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर डाकबंगला वार्ड की महिला कांग्रेस पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने वार्ड में निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों का सम्मान किया। स्थानीय अंबेडकर चौक पर काम कर रहे मजदूरों को गमछा व श्रीफल भेंट कर उन्होंने श्रम का नमन किया। पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि ये गमछा आपके पसीने का साथी है। यही पसीना देश को सींचता है। आज जो ऊंची इमारतें, चौड़ी सड़कें, लंबे पुल दिखते हैं, वो मजदूर के पसीने से बने हैं। सुबह 6 बजे तसला-फावड़ा उठाने वाला मजदूर ही असली विकास पुरुष है। उन्होंने कहा कि शहर का हर काम मजदूर के बिना अधूरा है। “अफसर फाइल में दस्तखत करते हैं, पर जमीन पर हकीकत मजदूर बदलता है। 43 डिग्री की आग उगलती गर्मी में भी देश बनाने का काम नहीं रोकने वाले हाथों को सलाम करने का दिन है। मजदूर देश की रीढ़ हैं, इनके बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। पार्षद ने मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रखने की बात भी कही। इस दौरान वार्ड के कई कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!