सार्थक ग्रीन धमतरी द्वारा जेल परिसर में गुलमोहर पौधों का रोपण
गोपाल शर्मा,मदनमोहन खंडेलवाल ने कहा स्मृति और पर्यावरण को जोड़ने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है

पौधारोपण के माध्यम से बच्चों और परिवारों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो रही है-श्रीमती तुलसी डहरिया
सार्थक ग्रीन धमतरी द्वारा जिला जेल परिसर में गुलमोहर के चार पौधे ट्री गार्ड सहित रोपित किए गए। इस पहल के माध्यम से स्मृति, जन्मदिन और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जीवंत रूप दिया गया।भिलाई निवासी स्व. गुलाबचंद लोढा जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके परिजन सुशीला, सुधीर, सरिता, शैलेश एवं इंदिरा जैन के परिवार के सौजन्य से एक पौधा रोपित करवाया गया। यह पौधारोपण उनकी सुपुत्री डॉ. सरिता दोशी, दोनों मित्र गोपाल शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, जेल अधीक्षक नरेंद्र कुमार डहरिया, सुभाष मलिक एवं श्रीमती सुलेखा जोशी द्वारा किया गया।इसी क्रम में रायपुर निवासी सौरभ झाबक एवं नूपुर झाबक के सौजन्य से उनकी पुत्री दिविशा के पाँचवें जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक पौधा रोपित हुआ। यह पौधा जिला जेल परिवार के अधिकारियों की महिला सदस्यों श्रीमती तुलसी डहरिया, श्रीमती शांति निषाद, श्रीमती कौशल्या चौधरी, श्रीमती खेमिन साहू, श्रीमती लता रात्रे, श्रीमती प्रियंका बंजारे, श्रीमती द्रौपदी सिंह, श्रीमती रुक्मणी साहू, श्रीमती भीमा साहू एवं श्रीमती अंजू निषाद द्वारा लगाया गया।रायपुर के अंशुल लूनिया एवं प्रीति लूनिया द्वारा अपने पुत्र मानविक के जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा रोपित करवाया गया, जिसे जिला जेल परिवार के अधिकारियों के बच्चों हिमांशी रात्रे, मोक्षिता साहू, यशस्वी रात्रे, तृषा सिंह, पुष्पेंद्र पुराना, नोविता साहू, दिव्यांश बंजारे एवं श्रेयांश बंजारे ने उत्साहपूर्वक लगाया।इस अवसर पर सार्थक ग्रीन धमतरी की संयोजक डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि जेल अधीक्षक श्री डहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं नागरिकों को गर्मी के मौसम में तीव्र धूप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छायादार वृक्ष न केवल उपयोगी होंगे, बल्कि परिसर की सुंदरता में भी वृद्धि करेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि, सितंबर 2025 में सार्थक ग्रीन धमतरी के माध्यम से जेल परिसर में 47 पौधे ट्री गार्ड सहित रोपित किए गए थे, जो आज अच्छी देखरेख में जीवित, स्वस्थ एवं विकसित हो रहे हैं। प्रकृति संवर्धन के लिए सार्थक ग्रीन धमतरी के कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए जेल अधीक्षक ( नरेंद्र कुमार डहरिया ने कहा जेल परिसर में हरियाली न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम है, बल्कि आगंतुकों के लिए भी राहत का माध्यम बनेगी।गोपाल शर्मा एवं मदन मोहन खंडेलवाल ने कहा स्मृति और पर्यावरण को जोड़ने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है।श्रीमती तुलसी डहरिया एवं महिला सदस्यों ने कहा पौधारोपण के माध्यम से बच्चों और परिवारों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो रही है।इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।
पौधारोपण में मुख्य प्रहरी दिनेश कुमार गजेंद्र, शिक्षक दानी लाल साहू, प्रहरी निरंजन रात्रे, प्रहरी उमेश कुमार पुरैना एवं वाहन चालक हेमंत सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।अंत में डॉ. सरिता दोशी ने अपील की कि जेल परिसर सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए तथा स्मृति, पुण्यतिथि एवं जन्मदिन जैसे अवसरों को वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति से जोड़कर हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए।

