Uncategorized

पुलिस कर्मियों के वित्तीय सशक्तिकरण हेतु निवेश एवं बचत पर कार्यशाला आयोजित

एसपी धमतरी की पहल- जवानों को सुरक्षित निवेश,आयकर नियम और वित्तीय नियोजन संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

धमतरी पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के वित्तीय सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज पुलिस कंट्रोल रूम धमतरी में निवेश एवं बचत विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन एवं उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सैलरी के बचत पैसों को सुरक्षित निवेश माध्यमों में लगाकर बेहतर रिटर्न प्राप्त करने तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए योजनाबद्ध बचत करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के बीच एमओयू (टाईअप)बैंक ऑफ बड़ौदा एवं म्युचुअल फंड विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुरक्षित निवेश, एसआईपी एवं म्युचुअल फंड, सरकारी योजनाएँ, आयकर नियम, रिटायरमेंट प्लानिंग और बचत के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई, विवाह, मकान निर्माण और आपतकालीन परिस्थितियों के लिए नियमित बचत एवं वित्तीय अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। साथ ही साइबर फ्रॉड और निवेश धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि पुलिस कर्मी किसी भी प्रकार के वित्तीय जाल में न फँसें।
एसपी धमतरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नववर्ष में पुलिस फोर्स के कल्याण हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वित्तीय सुदृढ़ता पहली और महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा कि अनुशासन सिर्फ ड्यूटी तक सीमित नहीं, बल्कि वित्तीय जीवन में भी उतना ही आवश्यक है। सुरक्षित निवेश, बचत की आदत और योजनाबद्ध आर्थिक प्रबंधन से पुलिस कर्मी स्वयं एवं अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं और अनावश्यक ऋण जाल से बच सकते हैं।बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने पीपीएफ, एनएससी, केवीपी, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, मेडिक्लेम व टर्म इंश्योरेंस जैसी सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी पाया।उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा, डीएसपी सुश्री मीना साहू, डीएसपी श्री यशकरण दीप ध्रुव, श्री दिवाकर प्रसाद सिंह (महाप्रबंधक एवं जोनल प्रमुख, रायपुर जोन), बनंबर बेहरा (एजीएम एवं क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र), ओंकार नाथ सिंह (उप क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र), श्री सूरज गुप्ता (क्लस्टर प्रमुख – शासकीय व्यवसाय, धमतरी क्षेत्र), रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी- कर्मचारी तथा पुलिस कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!