Uncategorized

इंडोर स्टेडियम में कल होगा नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रुपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे अतिथि के रुप में उपस्थित

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद, धमतरी विधायक ओंकार साहू व सिहावा विधायक अंबिका मरकाम भी अतिथि रुप में है आमंत्रित

धमतरी। नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च शनिवार को प्रात: 11 बजे आमातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम धमतरी में रखा गया है। बता दे कि पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम गांधी मैदान में होना था। जिसका स्थल बदला गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी जिले के प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी करेंगी। विशिष्ट अतिथि कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद, धमतरी विधायक ओंकार साहू व सिहावा विधायक अंबिका मरकाम होंगे।

ज्ञात हो कि भाजपा के 27, कांग्रेस के 8 तथा 5 निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा के महापौर जगदीश रामू रोहरा पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निगम प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। समारोह भव्य होगा इसलिए तैयारियां जारी है। नगर पालिक निगम धमतरी की प्रशासक कलेक्टर धमतरी और आयुक्त प्रिया गोयल ने धमतरीवासियों से कार्यक्रम में उपस्थिति होने की अपील की है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!