ज्योति हरख जैन ने भविष्य के लिए की पानी बचाने की अपील

भखारा-भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन नेबारिश के पानी को इकट्ठा करना और उसका उपयोग करना। यह पानी की कमी को दूर करने अपने क्षेत्र, निवास में जल स्तर बढ़ाने सम्मिलित प्रयास करने होंगे।
पानी सभी की आवश्यकता है। पानी बिन सब सून है। आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाने अभी से प्रयत्न हो। सामने बारिश के समय अधिक से अधिक पानी वापिस धरती मां की गोद में भेजें।जिससे लेवल बढ़े। पानी ना तो उगाया जा सकता है ना पैदा किया जा सकता है।जल संरक्षण के हर तरीके को अपनाना होगा।
वर्षा जल संचयन एक महत्वपूर्ण और किफायती तरीका है पानी की बचत करने और पर्यावरण को बचाने का। इसे प्रोत्साहित करने के लिए नगर पंचायत, सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर काम करना होगा।यहां की बढ़ती आबादी, आवागमन में वृद्धि भविष्य की आवश्यकता, मिट्टी कटाव रोकने,घरों के बाहर जल भराव रोकने आदि के चलते हमें जागरूक होना पड़ेगा।
