Uncategorized

भारतीय जैन संघटना महिला शाखा द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस पर समाज की अग्रणी महिलाओं का हुआ सम्मान


धमतरी। भारतीय जैन संघटना महिला शाखा धमतरी के तत्वावधान में होली मिलन एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की सक्रिय एवं प्रेरणास्रोत महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संतोष मिन्नी , पूजा लुकड़, शिल्की मुलवानी सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता निभाई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इसके पश्चात विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगों के इस उत्सव में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष संगीता चोपड़ा,सचिव इंद्रा लुकड़, सुषमा जैन, सूर्या लुकड़ तथा अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महिला शाखा निरंतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा पारख,अंजू लोढ़ा,किरण लोढ़ा, अनिता गोयल, मधु दुग्गड़, अनीता गोलछा, शशि गोलछा,अंजू छाजेड,अपेक्षा लोढ़ा,शकुन पारख, ममता पारख, मधु जैन रेखा पारख चंचल लक्कड़ किरण लूनिया, राजकुमारी पारख, अपेक्षा लोढ़ा, शशि जैन, ममता पारख एवं रेखा गोयल सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम उत्साह, सौहार्द और महिला एकजुटता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!