Uncategorized

राज्यपाल ने रूचि साहू को प्रतीक चिन्ह भेंटकर बढ़ाया हौंसला

योग को स्कूली पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल करने छात्रा ने की चर्चा

धमतरी-रूचि साहू ने 5 मई को राज्यपाल रमेन डेका के धमतरी प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात की। 5 सालों से नियमित योग कर रही एवं एडवांस योग की कई विधाओं में पारंगत कक्षा 11वीं की इस छात्रा ने राज्यपाल से चर्चा की। राज्यपाल से चर्चा कर योग को स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने का निवेदन किया।
राज्यपाल से भेंट कर रुचि साहू अभिभूत हुई। राज्यपाल ने इस छात्रा की हौसला अफजाई करते हुए उसे भगवान श्री राम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही राज्यपाल ने धमतरी के कलेक्टर को निर्देश दिया कि इस छात्रा को 16 मई को शाम 6 बजे राज भवन में भेजें। रूचि साहू ने बताया कि राज्यपाल से उन्होंने योग को स्कूली शिक्षा में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने का निवेदन किया। रूचि साहू ने चर्चा में कहा कि आज भागमभाग भरे जीवन में शरीर एवं मन को स्वस्थ रखना बहुत बड़ी चुनौती है, इसलिए विद्यार्थी जीवन से ही अच्छी आदतों एवं स्वास्थ्यप्रद क्रियाकलापों का छात्र-छात्राओं में विकास करना समय की मांग है। स्कूली पाठ्यक्रम में एक अनिवार्य विषय के रूप में योग के शामिल होने से पढ़ाई के साथ योग अभ्यास भी नियमित रूप से हो पाएगा । जब विद्यार्थी जीवन से निकल कर छात्र-छात्राएं देश के नागरिक बनेंगे, उस समय तक उनमें योग की आदत विकसित हो चुकी होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!