Uncategorized

छात्र शक्ति–जन परिवर्तन के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री निवास घेराव में उमड़ेगा युवा जनसैलाब

छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं-राजा देवांगन

धमतरी-छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा छात्रहितों को लेकर 7 मई को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आंदोलन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे।
इस आंदोलन में धमतरी जिले से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यह आंदोलन केवल एक विरोध नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
एनएसयूआई द्वारा उठाए जा रहे प्रमुख मुद्दों में छात्रसंघ चुनाव की तत्काल बहाली, प्रदेश में रिक्त शासकीय पदों एवं शिक्षकों की भर्ती, विश्वविद्यालयों में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर रोक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, तथा प्रदेश में बढ़ते नशे के अवैध व्यापार और अपराध पर सख्त कार्रवाई की मांग शामिल है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि लगातार मांगों के बावजूद सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।एनएसयूआई ने प्रदेश के समस्त छात्रों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें और छात्र शक्ति का परिचय दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!