Uncategorized

बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर बनाई जाएगी समिति – महेन्द्र पंडित

प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाएंगें - राजेन्द्र गोलछा

भाजपा मगरलोड मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर हुई एक दिवसीय कार्यशाला
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय मगरलोड में सदस्यता अभियान जिला संयोजक महेंद्र पंडित भाजपा के जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,मंडल अध्यक्ष विजय यदु के उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के संयोजक महेंद्र पंडित ने अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दिया। इसके साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को संपन्न करने के लिए कार्य योजना बनाने का आह्वान किया। पूरे 19 शक्ति केन्द्रो में बैठक आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान प्रारंभ करने की बात कही महेंद्र पंडित ने बताया कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर 3 सितंबर को प्रदेश स्तर पर 4 सितंबर को जिला स्तर पर और 5 सितंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होना है। इसके लिए मंडल स्तर पर एक समिति बनाई गई है। इसके अलावा शक्ति केंद्र स्तर पर समिति बनाई गई है। इसके बाद बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर समिति बनाना है।इसी के माध्यम से सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है। राजेंद्र गोलछा ने कहा आप सब मंडल के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। सदस्यता अभियान को समय सीमा पर पूर्ण करना है।

प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है। प्रत्येक पदाधिकारी,प्रमुख कार्यकर्ता, सक्रिय सदस्यों को कम से कम पचास सदस्य बनाना है।जिला जनपद के सदस्य और पार्षदों को कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने संबोधित किया।संचालन यवन साहू ने किया। आभार प्रदर्शन टीकम साहू ने किया। बैठक के अंत में मगरलोड मंडल के वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से महेंद्र पंडित जिला संयोजक सदस्यता अभियान, भाजपा के जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,मंडल अध्यक्ष विजय यदु, मंडल के सदस्यता अभियान संयोजक भवानी यादव , महामंत्री द्वय यवन साहू रामायण सिन्हा युवा मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू, जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव, नारायण ध्रुव , नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, झमित सिन्हा, नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष टीकम साहू, खिलेश साहू चित्रसेन प्रजापति, रोहित यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता यादव, नंदनी सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू महामंत्री भानुप्रिया साहू, दुगेश्वरी साहू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष लोकेश साहू दिलीप सिन्हा मंत्री मिलन नेताम, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नोकेश्वर ध्रुव, मुरली सिन्हा , महामंत्री घनश्याम साहू, ईशु साहू, वेदम चौहान, जीवराखन साहू, सुरेश चेलक, दामेश्वर सिन्हा, लोमश सिन्हा सरपंच, देवचरण तेलासी, सुदर्शन सिन्हा, निर्मल साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!