Uncategorized

युवा नेता शुभांक मिश्रा बने धमतरी भाजयुमों जिलाध्यक्ष, दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएँ

सालो से पार्टी में है सक्रिय, राजनीति के साथ ही धार्मिक व सामाजिक गतिविधियो में करते रहे है सहभागिता सुनिश्चित


धमतरी. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजयुमों छग के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। जिसके तहत धमतरी जिल भाजयुमों अध्यक्ष के रुप में शुभांक मिश्रा को नियुक्ति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि शहर की युवा समाजसेवी व धर्मप्रेमी शुभांक मिश्रा लगातार भाजपा युवा मोर्चा से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे है। सालों से पार्टी में सक्रिय है। इसके अतिरिक्त धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढकर हिस्सा लेते है। श्री मिश्रा भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जिले में भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने लगातार जुटे हुए है। ऐसे में उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जिला भाजयुमों में उत्साह का माहौल है। उनके नियुक्ति के पश्चात लगातार उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!