Uncategorized

महात्मा गाँधी क़े पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित न कर शराब बेचने का कांग्रेसियों ने किया विरोध

कांग्रेसी पहुंचे रत्नाबांधा शराब दुकान,की साय सरकार क़े खिलाफ नारेबाजी

आज महात्मा गाँधी जी क़े पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित न कर शराब दुकाने खोल कर शराब बेचा जा रहा है जिसका कांग्रेसियो ने पुरजोर विरोध किया.
आज तहसील कार्यालय क़े पास स्थित गाँधी जी की प्रतिमा क़े समक्ष धरना प्रदर्शन क़े बाद कांग्रेसी रत्नाबांधा स्थित शराब दुकान पहुंचे जहां गाँधी जी की पुण्यतिथि पर शराब बिक्री का विरोध किया. इस दौरान कांग्रेसियो ने साय सरकार क़े खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना अरविन्द दोशी विजय प्रकाश जैन आनंद पवार मोहन लालवानी गौतम वाधवानी योगेश शर्मा दीपक सोनकर विशु देवांगन योगेश लाल नरेश जासूजा देवेंद्र देवांगन सूरज गहरवाल वतंजलि गोस्वामी विक्रांत पवार प्रकाश पवार सुमन मेश्राम कृष्णा मरकाम सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!