Uncategorized

भाजपा आमदी मंडल में संगठन महापर्व को लेकर हुई कार्यशाला

चुनाव प्रभारी राजेन्द्र गोलछा ने कार्यकर्ताओं को दी विस्तार पूर्वक संगठन चुनाव की जानकारी

धमतरी। भाजपा आमदी मंडल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जहां चुनाव प्रभारी राजेन्द्र गोलछा ने बताया कि संगठन चुनाव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए सभी जिलों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अगले माह सदस्यता अभियान के समाप्त होने के बाद सबसे पहले बूथ कमेटियों का चुनाव होगा। लेकिन इस चुनाव के लिए यह जरूरी है कि बूथ में कम से कम भाजपा के 50 सदस्य होने चाहिए, जिन बूथों में 50 से कम सदस्य होंगे, वहां पर बूथ कमेटियों का चुनाव नहीं हो सकेगा। सदस्यता अभियान में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारी संख्या में ऐसे बूथ हैं, जहां 50 से कम सदस्य बने हैं। इसको लेकर पार्टी ने फरमान जारी किया है कि ऐसे बूथों में सदस्यता अभियान समाप्त होने से पहले हर हाल में 50 सदस्य बना लिए जाएं। भाजपा का राष्ट्रीय स्तर के साथ प्रदेश में भी इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान के 15 नवम्बर को समाप्त होने के बाद भाजपा का संगठन चुनाव प्रारंभ होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय संगठन ने जहां राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव अधिकारी तय कर दिया है, वहीं सभी राज्यों में जिला स्तर एवं मंडल स्तर व शक्तिकेंद्र स्तर पर चुना अधिकारी बना दिए गए हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन के लिए सबसे पहले बूथ स्तर पर चुनाव होगा। आमदी मंडल में 78 बूथ हैं। भाजपा ने सदस्यता अभियान में हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में कई बूथ ऐसे हैं जहां पर मतदाताओं की संख्या बहुत कम है। बूथों में चुनाव के लिए 15 से 30 नवंबर 2024 की समय सीमा तय की गई है। इसके बाद मंडल और फिर जिलों में चुनाव होंगे। अंत में प्रदेशाध्यक्ष का फैसला होगा। चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। कार्यशाला में चुनाव सह प्रभारी तेजराम साहू, मुरारी यदु, हेमंत माला, बालाराम साहू, दमयंती साहू, राजू चन्द्राकर, धनेश्वरी साहू, ज्योति साहू, उमानंद कुंभकार, कोमल यादव महामंत्री व मंडल के पधाधिकारीगण अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन अमन राव आभार नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला ने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!