Uncategorized

पूर्व विधायक पिंकी शाह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर कर्णेश्वर धाम मेले में शामिल होने दिया न्योता

नगरी। भारतीय जनता पार्टी नगरी एवं बेलरगांव मंडल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मोर्चा एवं पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए मांघी पूर्णिमा में कर्णेश्वर धाम में आयोजित मेला में आने का न्योता दिया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा, भाजपा नेता एवं कर्णेश्वर धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता,नगरी मंडल के प्रभारी एवं कर्णेश्वर ट्रस्ट के सदस्य रविशंकर दुबे,नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा,बेलरगांव मंडल के अध्यक्ष अकबर कश्यप,महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, बेलरगांव ग्राम पंचायत के सरपंच उमेंद्र दीवान, डोंगरडूला के भाजपा नेता राजेंद्र साहू, मोरध्वज सेन,उमेश कुमार साहू,नरेश गायकवाड, नरेंद्र बल्लू सेन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!