Uncategorized

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्या और शिकायतें

जिले के दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं अपनी समस्याएं

जनदर्शन में मिले 65 आवेदन

धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम और संयुक्त कलेक्टर श्री विनय पोयाम ने जिले के दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्या और शिकायतें सुनीं। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लगे आदर्श आचरण संहिता के हटने के बाद आज कलेक्टोरेट में आयोजित पहले जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायत, मांग और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कलेक्टर ने लोगों से प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। आज आयोजित जनदर्शन में महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, पेंशन, पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदाय करने सहित भूमि विवाद सुलझाने, नाली निर्माण, एरियर्स राशि भुगतान, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने, भूमि मुआवजा राशि दिलाने, टोल टैक्स नाका में अवैध वसूली रोकने इत्यादि संबंधी कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!