Uncategorized

जन्मोत्सव पर नगर कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में उमड़ी भक्तों की श्रद्धा

हुआ अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, दर्शन व महाभंडारा प्रसादी वितरण


धमतरी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धमतरी के कोतवाल बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से बाबा काल भैरव मंदिर इतवारी बाजार धमतरी में मनाया जा रहा है। आज सुबह 7.30 बजे बाबा काल भैरव मंदिर में बाबा का अभिषेक पूजन श्रृंगार दर्शन हुआ। इसके पश्चात दोपहर लगभग 1 बजे महाभंडारा प्रसादी वितरण प्रारंभ हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। महाआरती शाम 6 बजे होगी। उक्त आयोजन श्री रामचंद्र मंदिर न्यास एवं बाबा काल भैरव भक्त मंडल द्वारा किया गया।
ज्ञात हो कि पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा एवं पंडित श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि बाबा काल भैरव के जनमोत्सव को अवतरण दिवस के रुप में मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि बारह नवंबर को पूरी आस्था एवं उल्लास से मनाया जाता है। शास्त्रों की माने तो बाबा कालभैरव को शिव का पांचवा अवतार भी माना जाता है। पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा एवं मंदिर समिति के दिग्विजय सिंह कृदत्त की माने तो मंदिर करीब 800 से 1000 वर्ष पुरानी है। इस पुरातन मंदिर को धमतरी के कोतवाल के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही यह मंदिर 52 प्रमुख मंदिरो में से एक है। मंदिर का इतिहास का जिक्र कर जानकारी के मुताबिक बताया कि एक जमाने में राजाओं के समय में राज्य रक्षा हेतु काल भैरव की विशेष पूजा होती थी। आज भी धर्म की नगरी की रक्षा एवं सुख शांति तथा समृद्धि के लिए बाबा की विधिवत पूजा की जाती है। काल भैरव के सामने राम मंदिर एवं बाजू में मावली माता मंदिर है। जन्मोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने भक्त दिविग्जय सिंह कृदत्त, अशोक पवार, सूरज तिवारी, अभिन्यु सिन्हा, आशीष शर्मा, विक्रांत शर्मा, अभिषेक शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, आशुतोष खरे सहित अन्य भक्त जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!