Uncategorized

कुरूद में सांघा चौक में टूटे तीन दुकानों के ताले, जांच में जुटी पुलिस

नगदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस


धमतरी। कुरुद नगर में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आधी रात चोरो ने दुकानों की शटर का ताला तोड़ नगद राशि लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस जांच कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग पौने 3 बजे पुलिस अनुविभाग कार्यालय से महज कुछ कदम दूर सांघा चौक स्थित मेन रोड पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार चोरों ने तीन दुकानों के शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए। बताया जा रहा है कि अमित गुप्ता डेली नीड्स, कमला मेडिकल व पद्यनाथम ट्रेडर्स में चोरी की वारदात हुई चोर दुकानों से नगदी ले उड़े। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर की प्रक्रिया जारी थी। इसके बाद ही चोरी की सही राशि की जानकारी मिल पायेगी। जैसे ही आसपास के लोगो ने चोरी की सूचना दुकानदारों को दी दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस तत्परता से चोरो को पकडऩे जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है। और चोरो की पतासाजी की जा रही है। कुरुद एसडीओपी रागिनी मिश्रा भी मौके पर पहुंची और जांच टीम को निर्देशित किया।

”बीती रात्रि 3 दुकानो में चोरी की वारदात हुई है। सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है। चोरो की पतासाजी तत्परता की जा रही है। ÓÓ
चन्द्रकांत साहू
थाना प्रभारी-कुरुद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!