Uncategorized

नगर निगम द्वारा मवेशी पकड़ो अभियान जारी

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आवारा मवेशियों के विरुद्ध लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे निगम की गौ पकड़ो टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई आवारा मवेशियों को पकड़ा। पकड़े गए सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से अर्जुनी स्थित कांजी हाउस (गौठान) में रखा गया है। आज प्रमुख रूप से रुद्री रोड से गौरव पथ रोड में धरपकड़ अभियान चलाया गया।निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों के घूमने से यातायात में बाधा उत्पन्न होती है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही मवेशियों के कारण सड़कों पर गंदगी फैलने से स्वच्छता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
आधिकारियों ने पशु मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही रखें। ऐसा न करने वाले पशुपालकों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा जुर्माना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह मवेशी पकड़ो अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!