Uncategorized

लगातार बारिश के चलते धमतरी जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में 26 सितंबर को भी अवकाश घोषित

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, कलेक्टर की अनुमति से लिया गया निर्णय

25 सितम्बर को भी स्कूलो मे किया गया था अवकाश घोषित

धमतरी। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार 26 सितंबर 2026 को भी जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कलेक्टर धमतरी की अनुमति से जारी किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण विद्यार्थियों के आवागमन में परेशानी और संभावित जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी सरकारी, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में 26 सितंबर को शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।बता दे कि लगातार वर्षा के कारण आज 25 सितम्बर को भी स्कूलो मे अवकाश घोषित किया गया था.
प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!