Uncategorized

शुल्क वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध:48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन

शासकीय वेदव्यास महाविद्यालय भखारा में इस शैक्षणिक सत्र में मनमाने ढंग से की गई शुल्क वृद्धि के खिलाफ एमएएयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व वर्षों की तुलना में इस बार फीस को लगभग दोगुना कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी असंतोष है।पिछले वर्ष जहाँ जनभागीदारी शुल्क 750 था, वहीं इस वर्ष उसे 950 कर दिया गया है। साथ ही, अशासकीय शुल्क 612 से बढ़ाकर 1287 वसूला जा रहा है, जो कि पूर्णतः अनुचित और तर्कहीन है। जबकि जिले के अन्य महाविद्यालयों, जैसे बीसीएस पीजी कॉलेज में जनभागीदारी शुल्क महज 400 लिया जा रहा है।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह वृद्धि छात्रहित के विपरीत है। यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित शासकीय शुल्क के अलावा किसी भी प्रकार की अनियमित और मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनएसयूआई ने कॉलेज प्रबंधन को 48 घंटे का समय दिया है। यदि इस अवधि में शुल्क वृद्धि निरस्त नहीं की गई और जिन छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूला गया है, उन्हें राशि वापस नहीं की गई, तो एनएएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेगी।यह सिर्फ एक कॉलेज का मामला नहीं, पूरे जिले में शिक्षा के बाजारीकरण और छात्रों के आर्थिक शोषण का मुद्दा है। एनएसयूआई छात्रों की आवाज़ बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी।इस दौरान राजा देवांगन के साथ विधानसभा अध्यक्ष लोकेश साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पाल ,तेजप्रताप साहू ,नोमेश सिन्हा ,देवेंद्र सिन्हा ,पूरन सोनी ,हार्दिक साहू ,पुष्पेंद्र साहू ,आदित्य बघेल ,शेखर ,समीर मानिकपुरी ,मयंक कोसरे सहित भखारा एनएसयुआई कार्यकर्ता सहित कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!