प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर हुआ नैचुरोपैथी वर्कशॉप, का आयोजन, वक्ताओं व अतिथियों ने रखे विचार
श्री गायत्री आरोग्यम (आयुष) पॉली क्लिनिक में नेचर क्योर टू क्यूोर नेचर थीम पर कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी। 8वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वन डे नैचुरोपैथी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम नेचर क्योर टू क्यूोर नेचर रखा गया। उक्त आयोजन श्री गायत्री आरोग्यम (आयुष) पॉली क्लिनिक एचआईजी 16 हाऊसिंगबोर्ड कॉलोनी हटकेशर धमतरी में आयोजित किया गया। प्रात: 8 से 9 बजे तक स्वल्पाहार, अंकुरित अनाज, काढ़ा वितरण हुआ। सुबह 11 बजे से उद्घाटन सत्र हुआ जिसमें अतिथि के रुप में दीपक लखोटिया प्रधान संपादक प्रखर समाचार एवं वरिष्ठ समाज सेवी, डॉ दिलीप राठौर वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट, दिलीप नाग राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं जिला समन्वयक गायत्री परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा एवं हमारा स्वास्थ्य विषय पर डॉ. खोमेश साहू, एचओडी योगा, श्री दावड़ा विश्वविद्यालय, नया रायपुर, व डॉ. दिनेश कुमार नाग, योग प्रशिक्षक सुश्री मीनाक्षी यादव, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार रहें। जिन्होने अपने विचार रखें। दोपहर को नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा व योग क्रियाओं का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जल नेति, सूत्र नेति, रबर नेति, कुंजल, त्राटक, धूप स्नान, वृक्षासन, मड थेरेपी, सर्वांग मिट्टी लेप, स्टीम बाथ, अन्य सभी प्रमुख षटकर्म क्रियाएँ शामिल रही। फिर प्राकृतिक आहार के पश्चात समापन सत्र होगा। जिसमें उद्बोधन, प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।