कृषि उपज मंडी में बढ़ी धान की आवक, बीते 3 दिनों में हुई 13 हजार 549 कट्टा धान की बिक्री
आज किसानों को मिला आई आर 64, 1010 धान को 1800 रु व गोल्डन सांभा 2200 व ओम 3 को मिला अधिकतम 2600 का भाव


महीनों बाद श्यामतराई मंडी में बढ़ी रौनक, आने वाले दिनो में और बढ़ेगी आवक
धमतरी। प्रदेश के बड़े कृषि मंडियों में शुमार धमतरी के श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी में विगत कई महीनो बाद धान की आवक बढ़ी है। आवक बढऩे के साथ ही मंडी में रौनक भी बढ़ी है। जिसे तौलिया व हमालो को पहले के मुकाबले अब ज्यादा काम मिलने लगा है।बीते तीन दिनों मे 13 हजार 549 कट्टा धान की बिक्री हुई है.
ज्ञात हो कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी की गई थी इस दौरान मंडी में आवक लगभग शून्य हो गई थी जिसके पश्चात भी मंडी में धान की आवक काफी कम रही। कई बार 200 से 500 कट्टा के बीच धान की खरीदी बिक्री हो पाई। लेकिन विगत सप्ताह भर से श्यामतराई मंडी में धान की आवक बढ़ी है। 30 अप्रैल को जहां मंडी में 814 कट्टा धान की बिक्र हुई थी, इसके पश्चात मई माह से आवक में और बढ़ोत्तरी हुई। 2 मई को मंडी में 2739 कट्टा धान की बिक्री हुई। जिसमें आईआर चौसठ ओम-3 धान शामिल रहा। इसके पश्चात 4 मई को 4384 कट्टा धान की बिक्री मंडी में हुई। यहां धान की वैरायटी व आवक भी बढ़ी जिसमें आईआर चौसठ ओम-3, 1010, गोल्डन सांभा व सरोना धान भी शामिल रहा। 5 मई को 4353 कट्टा धान की बिक्री मंडी में हुई। 6 मई को 3794 कट्टा, 7 मई को 4822 कट्टा धान की आवक हुई थी। वर्तमान में मंडी में किसानों को धान का कम व मध्यम भाव मिल रहा है। आज मंडी मे किसानों को आई आर 64, 1010 धान को 1800 रु व गोल्डन सांभा 2200 व ओम 3 को मिला अधिकतम 2600 रूपये का भाव मिला.मंडी में आवक लगभग 8 से 10 गुणा बढ़ी है।
फसल कटाई से बढ़ी आवक
श्यामतराई कृषि उपज मंडी में धान की आवक बढ़ी है। इसका मुख्य कारण धान की फसल पककर तैयार होने के पश्चात किसानों द्वारा कटाई को बताया जा रहा है। चूंकि इस फसल को सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में नहीं खरीदा जाता इसलिए किसानों द्वारा इस सीजन के उपज को व्यापारियों व मंडियो में बेचा जाता है चूंकि कई किसानों की फसल कटाई हो चुकी है। वहीं जल्द अधिकांश किसानों की फसल कटकर तैयार होगी। ऐसे में आने वाले समय में मंडी में धान की आवक और ज्यादा बढ़ सकती है।
तौलिया हमालो को मिल रहा काम
विगत कई महीनों से धान की आवक मंडी में कम रहने से तौलिया, हमालों को काम ठीक से नहीं मिल पा रहा था। जिससे इनके समक्ष जीवन यापन व कमजोर आर्थिक स्थिति की समस्या उत्पन्न हो गई थी। जिससे परेशान रहे। लेकिन अब धान की फसल की कटाई शुरु होने के बाद मंडी में धान की आवक बढ़ गई है। जिससे तौलिया, हमालो ंको काम पहले स् ज्यादा मिलने लगा है। आवक और ज्यादा बढऩे से इनके पास पर्याप्त काम रहेगा।
_कृषि उपज मंडी श्यामतराई में विगत सप्ताह भर से धान की आवक बढ़ी है । किसान फसल कटाई कर रहे है ऐसे में आने वाले समय में आवक और बढ़ेगी। मंडी में किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है_
*सीएल टांडव
प्रभारी सचिव
कृषि उपड मंडी श्यामतराई धमतरी*
—————————
_