अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो, 7 घायल, तीन को गंभीर चोट

नगरी। गुरुवार को भीषण हादसा नगरी क्षेत्र के ग्राम डोंगाडुला के पास हुआ था। बताया गया कि एक बोलेरो वाहन में सवार होकर नगरी क्षेत्र के करीब 7 व्यापारी धमतरी की ओर गये हुये थे। जो कि अपना काम निपटाने के बाद वापस नगरी लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम डोंगाडुला के पास उनकी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ो से टकरा गई। बताया कि हादसा बेहद खतरनाक था। वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो तीन पेड़ो से टकराई थी। जिससे भीतर बैठे व्यापारी घायल हो गये थे। वही गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगो और पुलिस की मदद से व्यापारियों को गाड़ी से बाहर निकाल एंबुलेंस के जरिये नगरी अस्पताल भेजा गया। जहां से तीन व्यापारियों को धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। जबकि बाकी अन्य व्यापारियों के हाथ पैर में हल्की चोटे आई है।

