Uncategorized

धमतरी जिले के दूसरे एएसपी होंगे शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय

डीएसपी रागिनी मिश्रा को शासन ने किया एसडीओपी कुरुद के पद पर पदस्थ

धमतरी। राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों व उपपुलिस अधीक्षकों की तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसमें धमतरी जिले में एक नये एएसपी की तैनाती की गई है जबकि जिले में ही पदस्थ महिला डीएसपी को एसडीओपी के रुप में पदस्थ किया गया है। जारी सूची के अनुसार शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय एएसपी आपरेशन बलरामपुर को एएसपी धमतरी के रुप में पदस्थ किया गया है। वहीं डीएसपी आजाक, क्राईम जिला धमतरी में पदस्थ रागिनी मिश्रा को एसडीओपी कुरुद के पद पर पदस्थ किया गया है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही एएसपी मणीशंकर चन्द्रा को जिले में पदस्थ किया गया है। इस प्रकार जिले में दो एएसपी बेहतर पुलिसिंग व अपराधों के नियंत्रण में अपनी सेवाएं देंगे। पदस्थ नये एएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय से जिले वासियों को बेहतर पुलिसिंग की उम्मींदे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!