Uncategorized

संघ व्यक्तिगत नहीं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है – मोहन लाल साहू

कोड़ेगांव मंडल के मोगरागहन (डूबान)में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष में पदार्पण कर विजय दशमी उत्सव मनाया


धमतरी। धमतरी विकासखंड के मोगरागहन डूबान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कोड़ेगांव मंडल का जहां अभी तक संघ का पदार्पण नहीं हुआ था वहां स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा के गांव मुख्य मार्गों ,गली मोहल्लों में पथ संचलन किया गया। मोगरागहन के हृदय स्थल रंगमंच परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी खंड द्वारा मंडल के समस्त गांवों से आत्मीय बंधुओं को आमंत्रित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि रमेश निषाद अध्यक्षता राधेश्याम नेताम ,मुख्य वक्ता मोहन लाल साहू प्रांत सहसेवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,आदि सरसंघचालक डॉ हेडगेवार जी, श्री गुरुजी के चल चित्र की पूजा अर्चना एवं शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रमेश निषाद द्वारा संघ को देश एक मात्र सनातन संस्कृति का रक्षक संगठन बताते हुए एकजुटता पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता मोहन लाल साहू द्वारा संघ का निर्माण कार्यशैली समय और आवश्कता अनुरूप आनुषांगिक संगठन का निर्माण एवं उसके कार्यक्षेत्र संघ पर आपातकाल पर कब कब लगी लेकिन संघ ने अपनी धैर्यता राष्ट्र सेवा की भावना से उसमें जीत हासिल कैसे प्राप्त की , बाहर से आए चंद मु_ी भर लोग देश में किन कारणों से सत्ता हासिल कर संस्कृति को नष्ट किया हमें समाज में एकजुटता का परिचय देते है। हम सभी का उद्देश्य भारत माता और सनातन संस्कृति की सुरक्षा और सम्मान के लिए चिंतन करना है इसके लिए हम सभी को मिलजुलकर रहना होगा समाज को सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति ,संस्कार ,संघ का अनुशासन हमें प्रेरित करते हुए व्यक्तिगत चरित्र नहीं अपितु राष्ट्रीय चरित्र की निर्माण के लिए प्रेरणा देता है। संगठन ने हिंदू एकता के लिए अस्पृश्यता मिटाने जाती पंथ भेदभाव को खत्म करते हुए सनातन संस्कृति की समाजिक व्यवस्था को बचाने का आह्वान किया इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्राम का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत और हर्षमय रहा।संघ प्रार्थना के साथ समापन हुआ मोगरागहन का यह आयोजन गांववासियों के लिए अविस्मरणीय इतिहासिक बन गया। शताब्दी वर्ष के विजय दशमी कार्यक्रम में रामभरोसा उईके ,चंद्रहास साहू,जनक ठाकुर,नवरत्न गावड़े,शत्रुघ्न साहू, बालकृष्ण निषाद रंजीत निषाद परमानंद यादव उमेश देवांगन,तिलक देवांगन,सुरेश साहू, दाऊ लाल साहू,पुरुषोतम कौशिक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक राधेश्याम नेताम, खंड कार्यवाह अजय साहू, खंड सह कार्यवाह मनोहर लाल साहू,मंडल कार्यवाह हेमंत साहू, जिला पर्यावरण संयोजक भेदू प्रकाश साहू,हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,सहसंयोजक चित्रेश साहू, एवं मंडल के समस्त गांवों से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!