Uncategorized

पुरानी गाड़ी खरीदी-बिक्री पर वर्तमान शोरूम कीमत पर साय सरकार के 1 प्रतिशत टैक्स वसूलने का नियम जनता को पहुंचाएगी आर्थिक क्षति – आकाश गोलछा

शहर ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष ने कहा जनता की जेबों पर कैसे डाका डाला जाये सिर्फ इसी तर्क पर भाजपा सरकार कर रही कार्य


धमतरी. साय सरकार द्वारा सत्ता में आने के बाद आम जनता पर कई तरह के तानाशाही नियम लाद कर उन पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का कार्य कर रही है। जनता पहले मंहगाई की मार से त्रस्त है उस पर साय सरकार की जनविरोधी नीतियोंं से जनता परेशान हो रही है। उक्त बाते कांगे्रस शहर ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कही।
श्री गोलछा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की जेबों पर कैसे डाका डाला जाये सिर्फ यही तर्क पर भाजपा की सरकार काम कर रही है और उस पर पूरी तरह कायम भी हो चुकी है। पिछले आठ सालों से केन्द्र द्वारा ली जा रही जीएसटी की मार से अब तक जनता निकल नहीं पाई थी फिर उसी जीएसटी को कम करके उसका जश्न मनाने का काम पूरे देश में केन्द्र की मोदी सरकार सहित सभी भाजपा पार्टी के लोगों ने किया। जबरन गाड़ी में एचएसआरपी लगवाने के नाम पर भी छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने जनता को खूब लूटा और अब छत्तीसगढ़ सरकार का आरटीओ के द्वारा पुरानी गाड़ी खरीदी-बिक्री पर वर्तमान में जो शोरूम की कीमत होगी उसी दर पर पुराने वाहनों की खरीदी-बिक्री पर छत्तीसगढ़ की साय सरकार 1 प्रतिशत टैक्स वसूलने का नियम लाकर आम नागरिक की मेहनत की कमाई भी लगभग वसुलने का काम भाजपा सरकार करने जा रही है। जबकि गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग ही सेकण्ड हेण्ड वाहन खरीदते हैं तो फिर क्या साय सरकार इन्हीं गरीबों से इतना टैक्स वसूली करने जा रही है। कांगे्रस शहर ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि अब ऐसे में छत्तीसगढ़ की क्या स्थिति होगी, आम नागरिकों को कितनी ज्यादा परेशानी होगी वो तो सर्वप्रथम है लेकिन व्यापारियों को भी इससे काफी हानि होगी। श्री गोलछा ने साय सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि छत्तीसगढ़ में अब साय सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है क्योंकि सरकार कैसे चलाना है और जनता की मूलभूत सुविधाओं को कैसे पूरा करना है वो तो उनसे हो नहीं पा रहा। साय सरकार आम जनता को परेशान करना बंद करें और ऐसे नियम को तत्काल हटाये जिसमें जनता को नुकसान हो रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!