Uncategorized

महापौर की उपस्थिति से माघ मेला डोंगा पथरा में उत्साह रहा चरम पर

ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं-रामू रोहरा

धमतरी के प्रसिद्ध माघ मेला डोंगा पथरा, देवपुर में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के आगमन से मेले का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। महापौर के बीच पहुँचते ही क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने माघ मेले की ऐतिहासिक परंपरा, सांस्कृतिक महत्ता एवं ग्रामीण जीवन से जुड़े स्मृतियों को साझा करते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि माघ मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का सशक्त प्रतीक है।महापौर ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने मेला आयोजन से जुड़े सभी ग्रामीणजनों एवं समिति सदस्यों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।महापौर की सहजता, सरलता और आत्मीय व्यवहार से उपस्थित जनसमूह भावविभोर नजर आया। क्षेत्रवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं गर्मजोशी से स्वागत कर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। मेले में जनसहभागिता और उमंग का वातावरण पूरे दिन बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!