Uncategorized

विद्या कुंज स्कूल लोहरसी से अरु नेताम ने ऑल इंडिया कला महोत्सव में बनाया स्थान


धमतरी। गत दिनों मधु गुंजन सतरंग संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के तत्वाधान में ऑल इंडिया संगीत कला प्रतियोगिता एवं महोत्सव का आयोजन रायगढ़ में किया गया, जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी से अरु नेताम ने भाग लिया। अलग-अलग राज्यों से अनेक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ऑल इंडिया कला महोत्सव में स्थान बनाकर अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन किया। उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए शाला प्रबंधन ,प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ विद्या कुंज स्कूल लोहरसी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!