सत्य सनातन धर्म के भक्तिभाव में समाहित रहा अनामिका अंबर का रामरस काव्यपाठ
प्रभु श्रीराम के विचारों और संस्कारों का समागम है पं.राजेश शर्मा-: अनामिका अंबर
समाज, धर्म और आध्यात्म के कार्यों में समर्पित भाव से आगे भी रहेंगे सदैव तत्पर-:पं.राजेश शर्मा
धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में जुड़ गया गौरवशाली नया अध्याय

धमतरी। प्रभु श्री राम की जीवन चरित्र को संगीत के लय में पिरोकर गौशाला मैदान में रामकथा के आठवें दिन राम मंदिर स्थापना प्रतिष्ठा एकादशी के पवित्र अवसर पर काव्य की प्रस्तुति करती हुई देश की प्रख्यात कवयित्री अनामिका अंबर ने सत्य सनातन धर्म के जागरण का संदेश देकर लोगों में धार्मिक भावनाओं का संचार कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर वीर रस के ओज से परिपूर्ण कवि प्रख्यात मिश्रा द्वारा द्वारा भगवान राम के जन्म स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए कार सेवको के त्याग ,तपस्या और बलिदान को जब काव्य के माध्यम से रेखांकित किया गया तो पूरा पंडाल धर्म की जय हो, जय जय श्री राम के नारों से पूरा पंडाल गुंजित हो गया तो दूसरी ओर उन्होंने देशभक्ति के एक के बाद एक जी अंदाज में उनके द्वारा जब प्रस्तुतीकरण किया गया उन्होंने श्रोताओं के बीच उन्होंने खूब तालियां बटोरी, इस राम रस काव्य पाठ में राम कथा वाचक पंडित अतुल कृष्ण महाराज की उपस्थिति में लोगों में धार्मिक भावनाओं को और मजबूती प्रदान करते हुए यह कहने के लिए सबको मजबूर कर दिया कि धर्म की नगरी अपने अतित के गौरवशाली संस्कारों को आपसी प्रेम, भाईचारा एवं अपनत्व से फिर बढ़ाएगी आगे। भगवान राम के सु मधुर काव्य पाठ के बीच आयोजक पंडित राजेश शर्मा को सुप्रसिद्ध कवियित्री अनामिका अंबर ने जब कहा कि वास्तविक में भगवान राम के विचारों और संस्कारों को अपने में आत्मसात करते हुए यदि आगे बढ़ते हुए मैं किसी धर्म प्रेमी समाज से भी क्यों देखा है तो वह राजेश शर्मा है उनकी इस बात को सुनते ही उपस्थित श्रोता समाज ने दोनों हाथ उठाकर ताली बजाते हुए खड़े होकर अभिवादन किया। और इस पर मुहर लगाते हुए कहा कि धमतरी के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के पर्याय हैं पंडित राजेश शर्मा। कार्यक्रम की शुरुआत में शहर की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा समाज प्रमुखों के द्वारा अनामिका अंबर का स्वागत और सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सर्व हिन्दू समाज, राज मानस संघ, व्यापारियों की संस्था, केट ,धर्म जागरण मंच, जैन समाज, ब्राह्मण समाज, गुजराती समाज, धमतरी युवा ब्रिगेड,जिला कुश्ती संघ, ,फ्रीडम फिजिकल,क्रीड़ा भारती ,भाजपा महिला मोर्चा ,यंग क्रिकेट क्लब शामिल रहे। उक्त आयोजन के आयोजन पंडित राजेश शर्मा के आगामी कार्यक्रम के संबंध में लोगों में उत्सुकता एवं जिज्ञासा रही तो उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए आश्वास्त किये कि आगामी समय में भी शहर वासियों के प्रेम , स्नेह एवं आशीर्वाद एवं मां विंध्यवासिनी की कृपा से धर्म समाज एवं आध्यात्मिक कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए सदैव समर्पित भाव से तत्पर रहेंगे जिसके लिए उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर सभी से आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हुए हमेशा की तरह सहयोग की अपेक्षा की।

