धमतरी में धर्म, संस्कार और सेवा का सम्मान : पं. अतुल कृष्ण व पं. राजेश शर्मा हुए अभिनंदित

धमतरी। कथावाचक पंडित अतुल कृष्ण जी और युवा समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा का धमतरी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान मे अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख एवं वरिष्ठ जानकी वल्लभ जी तीर्थ, राजेन्द्र श्रोती, भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि, सनातन धर्म केवल पूजा पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को संस्कारित करने की पूर्ण व्यवस्था है। पंडित अतुल कृष्ण जी जैसे विद्वान कथा वाचक और पंडित राजेश शर्मा जैसे कर्मयोगी युवा जब धर्म और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं,तब सनातन संस्कृति और अधिक सशक्त होती है।आज के युवा पीढ़ी को ऐसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर धर्म, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के मार्ग पर आगे बढऩा चाहिए।ऐसे आयोजनों से समाज में चेतना, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर कौशल्या माता समिति के जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा,प्रमुख हेमलता शर्मा,प्रभा मिश्रा ने कहा कि पंडित राजेश शर्मा केवल एक नाम नहीं, बल्कि सनातन आस्था की सशक्त पहचान बन चुके हैं।धर्म के काज में वे एक सम्पूर्ण और प्रेरणादायि व्यक्तित्व है। उम्र में भले ही वे छोटे हो, किन्तु मन,वचन और संकल्प ऊंचाइयों में वे अत्यन्त विशाल हो चुके हैं।जिला पदाधिकारी राकेश दीवान, चंद्र शेखर चौबे, बीपी तिवारी, अशोक मिश्रा ने कहा कि ऐसे धर्मनिष्ठ, कर्तव्य परायण और श्रद्धा से परिपूर्ण पंडित राजेश शर्मा का अभिनंदन कर पूरा ब्राह्मण समाज गौरव का अनुभव कर रहा है। तहसील ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों सूरज तिवारी,प्रदीप शर्मा,अमन पांडे एवं राकेश तिवारी ने कहा कि पंडित राजेश शर्मा सनातन धर्म की मूल परंपराओं, संस्कारों और मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर सक्रिय है, उन्होंने धार्मिक जागरूकता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में जो प्रयास किए हैं,वे अत्यन्त सराहनीय और प्रेरणादायक है। विप्र विद्वत परिषद् के प्रमुख अशोक पांडे शास्त्री,होमन प्रसाद शास्त्री, घनश्याम प्रसाद द्विवेदी, सन्तोष तिवारी, महेश शास्त्री ने कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और युवा पीढी के लिए मार्गदर्शक बन रहे है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ गोपाल प्रसाद शर्मा,जानकी वल्लभ जी तीर्थ, राजेन्द्र श्रोती, भूपेन्द्र मिश्रा, बी पी तिवारी, चन्द्र शेखर चौबे, अशोक मिश्रा, विद्या शंकर दीवान,राजू तिवारी,राकेश दीवान,जी पी द्विवेदी,प्रदीप शर्मा, सूरज तिवारी,सुशील शर्मा,राकेश तिवारी, नील मणि मिश्रा,अजय त्रिपाठी, संतोष तिवारी,होमन शास्त्री, अशोक शास्त्री,जय प्रकाश झा, डीगेश शर्मा, विकास शर्मा,अंकुर रत्नेश मिश्रा,सजल शर्मा,अमन पांडे, हेमन्त इंदौरिया,कमल नारायण तिवारी, महेश शास्त्री, मुकेश शर्मा,प्रकाश चन्द्र शर्मा, प्रभु शर्मा, वीरेन्द्र पाण्डे, शत्रुघ्न पांडे,लोकेश उपाध्याय,शिव शर्मा,दीपक पाठक, पंडित खेमराज, बरखा शर्मा,प्रभा मिश्रा, हेम लता शर्मा, ऋतु शर्मा,शोभा दुबे, हेमा दुबे, रानी तिवारी, सीमा चौबे, गौरी मिश्रा, सविता पांडे,प्रतिमा पांडे, सरिता पांडे, प्रीति तिवारी, रूपा झा, गीता पांडे, रानू त्रिपाठी, अनामिका शर्मा, प्रीति द्विवेदी,समेत विप्रजन, मातृ शक्ति एवं युवा मंच के पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


