कोसरिया पटेल मरार समाज का शाकम्भरी जयंती महोत्सव शनिवार को, होंगे विविध आयोजन
धमतरी। कोसरिया पटेल मरार समाज धमतरी नगर का शाकम्भरी जयंती महोत्सव 2026 मनाने कि तैयारी जोरो पर चल रही है दो दिवसीय पटेल समाज के इस कार्यक्रम में 2 जनवरी शुक्रवार को स्वस्थ शिविर का आयोजन पटेल समाज सभाभवन आमापारा जालमपुर रोड धमतरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है जिसमे आयुर्वेद से सम्बंधित डॉक्टर्स डॉ अंकिता राखेचा रायपुर, डॉ प्रीति सिन्हा, डॉ अर्चना देवांगन नगरी, डॉ धर्मेंद्र सिन्हा, डॉ हर्ष जैन डेंटिस्ट अपनी सेवाएं देंगे साथ ही महिला मंडल का कार्यक्रम भी होगा शाम 4 बजे युवा मंडल द्वारा मोटर सायकल रैली निकालकर नगर भ्रमण किया जायेगा फिर शाम 6.30 बजे माँ शाकम्भरी कि महाआरती नगरघड़ी चौक में किया जायेगा 3 जनवरी शनिवार को सभी समाजजन सभाभवन में एकत्र होकर 12 बजे कलश यात्रा, नगर में निकलेगी दोपहर 3 से 5 बजे तक हवन पूजन अतिथि आगमन स्वागत समारोह, समापन समारोह होगा उसके पश्चात् प्रतिभा सम्मान, युवक युवती परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, भोजन आदि कार्यक्रम निर्धारित है उदघाटन सत्र भूमिपूजन के मुख्य अतिथि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू, अध्यक्षता संरक्षक बिशेषर पटेल, विशिष्ठ अतिथि पूर्व महापौर विजय देवांगन, सगुन पटेल, संजय डागौर होंगे, समापन सत्र के मुख्या अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा होंगे अध्यक्षता बिशेषर पटेल, विशिष्ठ अतिथि सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा, महासचिव अशोक पवार, सगुन पटेल, विजय मोटवानी, नीलेश लुनिया, हेमंत बंजारे होंगे नगर अध्यक्ष भूषण पटेल, उपाध्यक्ष दिलीप पटेल ने उपस्थिति की अपील की है।