Uncategorized

धमतरी विधानसभा में भाजपा से है कई दावेदार, पार्टी किस पर जताएगी भरोसा?

रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, पं. राजेश शर्मा, रामू रोहरा व महेन्द्र पंडित के नाम पर हो रही प्रमुखता से चर्चा

जल्द दूसरी सूची जारी होने व 50 नाम फायनल होने की चर्चाओं से दावेदारी की बढ़ी धड़कने
दावेदार कर विधानसभा में लगातार जनसम्पर्क, विभिन्न आयोजन व पार्टी के कार्यक्रमो में बढ़ाई सक्रियता

धमतरी। भाजपा द्वारा पूर्व में 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें धमतरी जिले का सिहावा विधानसभा भी शामिल है। अब भाजपाईयों व जिलेवासियों की निगाहे कुरुद व धमतरी विधानसभा पर टिकी हुई है। इसी बीच चर्चा जोरो पर है कि केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जो कि दिल्ली में आहुत की गई थी उसमें प्रदेश के 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रो के लिए प्रत्याशियों के नाम लगभग फायनल कर लिये गये है। इन चर्चाओं के बीच धमतरी विधानसभा के दावेदारों की धड़कने भी तेज होने लगी है। भाजपा में कांग्रेस से अलग प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया है। खुले तौर पर भाजपा में आवेदन नहीं मंगाया गया लेकिन पार्टी के भीतरी तौर पर कई दावेदार धमतरी विधानसभा से है जिनमें से कुछ नामों की चर्चा जिसमें विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, भाजपा नेता व समाजसेवी पं. राजेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, व भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित शामिल है। प्रमुखता से चर्चा में है। राजनीतिक हल्को में तो यह माना जा रहा है कि उक्त नामो में से ही किसी एक को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि भाजपा अप्रत्याशित फैसले लेने से पीछे नहीं हटते। इसलिए किसी अन्य नये चेहरे पर दांव लगाने से पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता। बता दे कि विगत कुछ महीनों से जब से चुनावी माहौल शुरु हुआ है तब से भाजपा के दावेदारों की सक्रियता कई गुणा बढ़ गई है। वे विभिन्न आयोजनो में शामिल होकर स्वयं व पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हुए है। इसके अतिरिक्त पार्टी द्वारा चुनाव के पूर्व वृहद स्तर पर नये नये कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें दावेदार बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। चर्चा है कि कुछ दावेदारो तो टिकट मिलने के पूर्व ही अपनी चुनावी टीम तैयार करने में जुटे हुए है। और स्वयं की टिकट पक्की मानकर चल रहे है। इसलिए प्रत्याशी बनने के पहले ही पूरी तरह चुनाव लडऩे की तैयारी में है। चर्चा है कि अगले कुछ दिनों में पार्टी द्वारा 50 से अधिक विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इसलिए धमतरी विधानसभा में भी भाजपाईयों में उत्सुकता बनी हुई है। और अंतिम समय में भी पूरा जोर लगाने से दावेदार पीछे नहीं हट रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!