Uncategorized

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है होली – कविता योगेश बाबर

(ग्राम देमार व कुरमातराई में फाग महोत्सव में कविता बाबर शामिल हुई)


ग्राम देमार व कुरमातराई में एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता काआयोजन फाग समिति द्वारा किया गया समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत के कर कमलों से संपन्न हुवा इस फाग गीत एवं होली मिलन कार्यक्रम में आस पास की मंडलियों ने फाग गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक मुख्य त्योहार है इस त्योहार के माध्यम से लोगों को यह संदेश मिलता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत सदा होती है यह एक आपसी प्रेम और सदभाव को बड़ाने वाला त्योहार माना जाता है इस त्योहार के मौक़े पर ऐसे आयोजन होने से ग्राम वासियों को मनमोहक झांकियां एवं प्रस्तुति करण के माध्यम से बहुत सी बातें देखने को सीखने को मिलती है और ऐसे माहौल में लोग एक दूसरे के प्रति वैमनस्य भुलाकर सद्भावना पूर्वक मिलते जुलते और प्रेम और स्नेह के रंग में रंग जाते हैं मनमोहक झांकियों द्वारा मंचन के माध्यम से प्रस्तुत कथाओं में सुदामा कृष्ण चरित्र और विभिन्न हिंदू संस्कृति की पूर्वकाल में हुए अच्छी घटनाओं का वर्णन देखने को मिलता है कार्यक्रम को वरिष्ठ समाज सेवी व मराठा समाज के पूर्व अध्यक्ष विनोद राव रणसिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार एक ऐसा पर्व है जिसमे हम आपसी सौहार्द बनाए रखते हैं और सभी को मिलकर इस त्योहार को मनाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आपस के भेदभाव व कड़वाहट को दूर किया जा सके इस अवसर पर पूर्व मराठा समाज अध्यक्ष श्री विनोद राव रणसिंह जनपद सदस्य भारती चन्द्रहास साहू सरपंच भुनेश्वरी साहू सरपंच विमलेश मीनपाल देमार शीत कुमार साहू योगेश मारकंडे जनपद सदस्य संतोष मीनपाल सेवक साहू अमरसिंह साहू सियाराम साहू यक्ष साहू भगवती साहू संतोष सिन्हा दुखु राम व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!