Uncategorized

सामाजिक सौहार्द के अमर गायक थे गोस्वामी तुलसीदास – गुरुमुख सिंह होरा

धमतरी। ग्राम अमेठी में तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य मानसगान व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे क्षेत्र के नामी मानस मण्डलियो ने अपनी प्रस्तुती दी। उक्त कार्यक्रम उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिह होरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री होरा ने कहा कि पारस्परिक प्रेम के अमर गायक संत शिरोमणि तुलसीदास जी का यह संदेश है कि समाज किसी भी युग का हो जब लोग एक-दूसरे को सम्मान देंगे स्नेह करेंगे एक-दूसरे के लिए सहयोगी बनने को उद्यत रहेंगे तभी रामराज्य की अवधारणा चरितार्थ हो सकेगी। रामकथा के ऐसे विलक्षण संत कवि तुलसी ने श्रीराम चरितमानस के रूप में मात्र काव्य नहीं रचा, बल्कि जीवन-दर्शन का पूरा आख्यान रच दिया है। और जो व्यक्ति धर्म से जुड़ता है वह न सिर्फ अच्छा नागरिक बनता है। बल्कि देश और धर्म के लिए अच्छे कार्य करता है। कार्यक्रम मे दौरान मुख्य रूप से वसीम कुरैशी, विशाल शर्मा, विक्रांत शर्मा, मानिक साहू, शेषनारायण ध्रुव, मनमोहन सिन्हा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, कपिल मंडावी, दानूराम, हबीब कुरैशी, रमेश देवांगन, दयालूराम, दिलीप देवांगन आदि उपस्थित थे ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!