Uncategorized

लूट पाट करने वाले दो महिला सहित तीन आरोपियों को रूद्री पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

धमतरी । प्रार्थी राजकमल कामठे पिता मोहन लाल कामडे 21 साल निवासी भेन्ड्रा,थाना भखारा द्वारा दिनांक 25अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने गांव के डाकेश कुमार साहू एवं चुनेश्वर साहू के साथ मोटर सायकल में बैठकर करीबन 1 बजे दोपहर घूमने रुद्री बैराज आये थे कि पुल के उपर तीनों बैठकर बातचीत कर रहे थे कि उसी समय एक लड़की आयी और बोली तुम लोग क्यों यहां गाली गलौच कर रहे हो बोलने लगी तभी प्रार्थी हम लोग आपस में मजाक कर रहे हैं दीदी बोलने पर उसी समय एक लड़की और एक लड़का उन लोगो के पास आकर अपने पास रखे धारदार चाकू निकालकर दिखाकर तीनों को डरा धमका कर चुनेश्वर साहू के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये प्रार्थी को जेब में रखे मोबाईल फोन ब्लूटूथ हेडफोन एवं चुनेश्वर साहू के जेब में रखे मोबाईल फोन को रख लिये तथा जेब में रखे नगदी रकम 100 रूपये निकाल लिए। प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात 3 आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन रूद्री में धारा 394 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर द्वारा उक्त मामले में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये थे।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. धमतरी के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रुद्री द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों को घटना दिनांक को ही हनुमान मंदिर केनाल नहर रूद्री के पास से तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.पकड़े गए आरोपियों में अमन तिवारी पिता दीपक तिवारी 21 वर्ष टिकरापार धमतरी,शहजादी बानो पति परवेज खान 23 साल विवेकानंद कॉलोनी अटल आवास धमतरी,रूकसाना बानो पिता मोहम्मद रजा 20 वर्ष विवेकानंद कॉलोनी अटल अवास धमतरी शामिल है.उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री निरी.सन्नी दुबे,सउनि0भीष्म अवस्थी एवं का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!