Uncategorized

भाजपा सिर्फ राजनीति के लिए गांव, समाज, धर्म, में टकराव करवाती है – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

श्री बघेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया न कि साहू समाज के खिलाफ कोई टिप्पणी की है - लेखराम साहू

ग्राम गातापार कोर्रा में लोक कला महोत्सव का समापन

धमतरी। लोक कला महोत्सव ग्राम गातापार कोर्रा में तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। समापन बेला में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली, अध्यक्षता लेखराम साहू राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग विभाग नई दिल्ली एवं पूर्व विधायक कुरूद और गिरीश देवांगन राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग विभाग नई दिल्ली ने की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी तब प्रदेश में खुशहाली थी। अन्नदाताओं, गरीब, व्यापारी, नौकरी पेशा, महिला सहित सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रख कर फैसले लिये जाते थे। विकास के नये आयाम स्थापित किये गये। अपराधो पर अकुश लगाया गया, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। तब से सांय-सांय जनविरोधी फैसले लिये जा रहे है। दो सालों के कार्यकाल में ही जनता साय सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उनके कार्यकाल में बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्ज माफ था, 3100 में धान खरीदी, बेरोजगारी भत्ता सहित कई कल्याणकारी योजनााओं का लाभ जनता को दिया गया, लेकिन भाजपा सरकार लगातार बिजली के दाम बढ़ा रही है। हाफ योजनाओं में कटौती कर रही है। धान खरीदी का रकबा घटाया जा रहा है। अव्यवस्था से किसान परेशान है। बेरोजगारी भत्ता को बंद कर दिया गया है। आये दिन तुगलकी फरमान जारी कर जनता को परेशान किया जा रहा है। रजिस्ट्री शुल्क में छुट को बंद कर उल्टे वृद्धि कर दी गई है जमीन से ज्यादा रजिस्ट्री शुल्क देने का नियम लाया गया। श्री बघेल ने आगे कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति के लिए गांव, समाज, धर्म, में टकराव करवाती है।
अध्यक्षता लेखराम साहू राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग विभाग नई दिल्ली एवं पूर्व विधायक कुरूद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में कुरुद विधानसभा सहित धमतरी जिले में भाजपा के विधायक होने के बाद भी कभी विकास में भेदभाव नहीं किया गया। अनेक विकास कार्यो को स्वीकृति दी गई। कुरुद विधानसभा में कल्ले -आमदी, अरकार-कुरमातराई, सिलौटी कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यो को स्वीकृति श्री बघेल ने दी। बिजली हाफ, बेरोजगारी भत्ता, 3100 में धान खरीदी, छ्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा, किसानों को बेहतर सुविधा, कर्जमाफी जैसे अनेक फैसले लिये गये। श्री साहू ने आगे कहा कि श्री बघेल पर भाजपाईयों द्वारा लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित है। उन्होने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई न कि साहू समाज पर। भाजपा साहू समाज की आड़ मे अपनी राजनीति रोटी सेंक रही है। श्री बघेल ने तो सरकार में बैठे मंत्री को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। न कि किसी समाज विशेष के खिलाफ कोई बात कही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन, ओंकार साहू विधायक धमतरी, अंबिका मरकाम विधायक सिहावा, आलोक चंद्राकर उपाध्यक्ष जीव जंतु बोर्ड छ.ग., शरद लोहाना पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, भरत नाहर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!