Uncategorized

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती संगोष्ठी, जीएसटी रिफॉर्म एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान विषय पर कल होगी जिला स्तरीय कार्यशाला

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती संगोष्ठी एवं जीएसटी रिफॉर्म एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान विषय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 25 सितम्बर गुरूवार को गोविंद सांरग भवन, भाजपा कार्यालय, विवेकानंद वार्ड धमतरी किया जायेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती संगोष्ठी मे मुख्य वक्ता पवन साय, संगठन महामंत्री जीएसटी रिफॉर्म एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान, मुख्य वक्ता खुशवंत साहेब, मंत्री कौशल विकास. तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अ.जा. विकास होंगे।
प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण, बैठक, व वृक्षारोपण का कार्य सुबह 11 बजे तक संपन्न करने कार्यकर्ताओं से जिला स्तरीय संगोष्ठी व कार्यशाला में उपस्थित होंने की अपील कविन्द्र जैन संयोजक जीएसटी रिफॉर्म कार्यक्रम, राकेश साहू जिला महामंत्री, संयोजक सेवा पखवाड़ा धमतरी महेन्द्र पंडित जिला महामंत्री, संयोजक आत्मनिर्भर भारत अभियान धमतरी, प्रकाश बैस जिलाध्यक्ष भाजपा जिला-धमतरी ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!