Uncategorized

सिहावा पुलिस की कार्यवाही: 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

सिहावा पुलिस द्वारा आरोपी से शराब बनाने के उपकरण, ड्रम और नगदी रकम सहित कुल 4700 रूपये किया गया जप्त

थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोरमुडपारा, सांकरा में एक व्यक्ति अपने घर के परछी में हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए थाना सिहावा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और दबिश दी।मौके पर संदिग्ध को पकड़कर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम लक्ष्मीनाथ ध्रुव पिता लीलाम्बर ध्रुव, 36 वर्ष, निवासी कोरमुडपारा वार्ड क्रमांक-15, ग्राम सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.) बताया.गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर से सफेद प्लास्टिक जरकीन (10 लीटर क्षमता) में कच्ची महुआ शराब 10 लीटर,2 सफेद प्लास्टिक जरकीन (5-5 लीटर क्षमता) में कच्ची महुआ शराब – 10 लीटर,कुल कच्ची महुआ शराब- 20 लीटर (कीमत लगभग 4,000 रूपये),4 छोटा नीला ड्रम (महुआ पाश से भरा हुआ),शराब बनाने के उपकरण,3 नग स्टील गिलास बिक्री रकम 720 रूपये नगद, कुल बरामदगी – लगभग 4,700 रुपये बरामद किये.आरोपी के कृत्य आबकारी एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना सिहावा में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!