Uncategorized

विधायक ओंकार साहू का लगातार क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में दे रहे सहभागिता

धमतरी- विधायक ओंकार साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्रामवासियों के साथ अपनी सहभागिता धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का रसपान कर रहे ।इसी तारतम्य में विधायक ओंकार साहू ग्राम मोखा की पुण्य भूमि पर आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। ग्रामीण ने विधायक जी को अर्जुनी (खपरी) हाईटेक बस स्टैंड और देमार – तरसीवा मार्ग के चौड़ीकरण का सौगात दिलाने के आभार व्यक्त किया. विधायक ओंकार साहू ने जय श्रीराम के संकीर्तन और श्रद्धा से सराबोर वातावरण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन आत्मा को भक्तिरस से अभिभूत कर देता है और यह सिद्ध करता है कि हमारी परंपराएं आज भी जीवंत हैं।ग्राम गागरा में स्व. साधु राम साहू एवं मीना देवी साहू की स्मृति में निर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण तथा ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल होकर उन्होंने ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों और कार्यकर्ताओं के लिए 10 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की।इसके पश्चात विधायक महिला समूह रुद्री द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!