Uncategorized

हटकेशर में स्थित 11वीं शताब्दी के नागदेव मंदिर में उमड़ा भक्तो का सैलाब

मंदिर समिति द्वारा मनाया जा रहा दो दिवसीय नागपंचमी महोत्सव, कल निकाली गई थी भव्य पालकी यात्रा

धमतरी। नागदेव मंदिर समिति द्वारा नागपंचमी पर्व को दो दिवसीय महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
महोत्सव के दूसरे दिन आज नागपंचमी पर हटकेशर स्थित नागदेव मंदिर में अलसुबह से भक्तों की भीड़ जुटी। जहां वे नागदेव के दर्शन पूजन लाभ के साथ दूध अर्पण कर मनवांछित फल की कामना करते रहे। साथ ही मंदिर में विशेष पूजा, श्रृंगार के बाद महाआरती सहित अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा कालसर्प दोष शांति निवारण अनुष्ठान पूजा भी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।


हटकेशर वार्ड में ग्यारहवी शताब्दी का नागदेव मंदिर है। जहां नागपंचमी पर्व को हर साल पूरी आस्था एवं उल्लास से मनाया जाता है। इस बार भी नागपंचमी पर्व को दो दिवसीय महोत्सव के रुप मे मना रहे है। इसके पहले दिन सोमवार को नागदेव महाराज की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई करते आदिवासी, रेला पाटा नृत्य आकर्षण का केन्द्र बनी रही। पालकी यात्रा का जगह-जगह लोगो ने स्वागत एवं पूजन कर मनवांछित फल की कामना की। पालकी यात्रा नागदेव मंदिर से निकली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!